ठेकेदार को गोली मार भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

बेगूसराय के रौशनाहा डीह जाने वाली सड़क पर अपराधियों ने हरियाणा से घर लौट रहे ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया और दो लाख रुपये छीन लिये.

बेगूसराय : थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज कोरजाना चौक की बगल से रौशनाहा डीह जाने वाली सड़क पर अपराधियों ने हरियाणा से घर लौट रहे ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया और दो लाख रुपये छीन लिये. बसही पंचायत के औरेय गांव निवासी ठेकेदार स्वर्गीय जद्दू यादव के पुत्र दिनेश यादव के साथ लूटपाट की गयी. वह हरियाणा से घर लौटा था. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

इसके बाद खोदावंदपुर पुलिस ने बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एसएच 55 पर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें पुलिसकर्मी बच गये. हालांकि, खोदावंदपुर थाने के एएसआइ अजय कुमार मिश्रा जख्मी हो गये. चेरियाबरियारपुर में ठेकेदार से लूटपाट की घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान बैंक चौक के पास पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे. पुलिस खदेड़कर पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी. अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की. लेकिन पुलिस के जवान दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >