धूप की तपिश में झुलस रहे लोग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही लोग गर्मी से परेशान दिखे. सूर्य की तपीश और उमस भरी गर्मी से लोग छाव तलाशते दिखे.

बेगूसराय. शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही लोग गर्मी से परेशान दिखे. सूर्य की तपीश और उमस भरी गर्मी से लोग छाव तलाशते दिखे. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि लोगों को 41 डिग्री तापमान जैसा फिलिंग आ रहा था. दोपहर होते ही आवश्यक कार्यो से ही लोग घर से निकलते दिखे. वो भी चेहरे और सर को पूरी तरह से ढककर सड़कों पर चल रहे थे. वहीं गर्मी की वजह से लोग गन्ने के जूस, आम के जूस, नींबू पानी आदि का सेवन करते दिखे. मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों के बाद भीषण गर्मी से निजात मिलने के आसार दिख रहे हैं. वहीं 18 मई को बारिश बारिश होने के आसार हैं. इसके बाद गर्मी से भी राहत मिलेगी.

चौक-चौराहों पर पानी की व्यवस्था की मांग

भीषण गर्मी के बाद घर से बाहर निकलते ही कंठ सूखने लगते हैं. ऐसे में जिला प्रशासन एवं नगर निगम को पीने के लिये ठंडा पानी की व्यवस्था करनी चाहिए. अब तक चौक-चौराहों पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं कि गयी है. अपने कार्य से मुख्यालय आये राहुल कुमार ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में शहर में कहीं पीने के लिये पानी की व्यवस्था नहीं कि गयी है. जबकि तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है.

गर्मी में बच्चों की सेहत का रखें ख्याल

बढ़ती गर्मी नवजात बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालता है. दोपहर के वक्त नवजात व छोटे बच्चे को धूप में निकलने से परहेज करने की जरूरत है. इस संबंध में शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि तापमान बढ़ने से बच्चों के शरीर मे पानी की कमी हो जाती है. इसलिए बच्चे को लगातार पानी पिलाते रहना चाहिए. इसके अलावा बुखार व दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

पांच दिनों का तापमान

17 मई 39 26

18 मई 33 26

19 मई 33 26

20 मई 34 26

21 मई 33 27

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >