बेगूसराय : बखरी अनुमंडल कोर्ट में हाईकोर्ट के जज ने सुनी कार्यवाही, प्रस्तावित न्यायालय व आवास स्थल का भी लिया जायजा

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के निरीक्षी जज अजीत कुमार ने बखरी का दौरा किया. उन्होंने न्यायालय की कार्यवाही सुनी, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रस्तावित निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया.

Begusarai News : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के निरीक्षी जज अजीत कुमार अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को बखरी पहुंचे. उनके आगमन को लेकर अनुमंडल न्यायालय परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं.

बखरी पहुंचने पर एसीजेएम मनोज कुमार सिंह, मजिस्ट्रेट सह मुंसिफ जज आदित्य आनंद, एसडीएम सन्नी कुमार सौरव एवं एसडीपीओ कुंदन कुमार सहित तमाम न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया.

निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों से जानकारी लेते पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजीत कुमार.

इसके बाद अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में निरीक्षी जज अजीत कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात उन्होंने अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष, सर्वर रूम और ई-सेवा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने न्यायालय के कामकाज, रिकॉर्ड के रख-रखाव, ऑनलाइन न्यायिक सेवाओं तथा ई-सेवा केंद्र के माध्यम से आम लोगों और अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की पूरी जानकारी ली.

कोर्ट की कार्यवाही सुनी और प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया

निरीक्षण के दौरान निरीक्षी जज अजीत कुमार ने न्यायालय में चल रही न्यायिक कार्यवाही का भी अवलोकन किया. उन्होंने सीधे कोर्ट में पहुंचकर विभिन्न मामलों की सुनवाई के दौरान वकीलों की बहस को ध्यान से सुना और न्यायिक प्रक्रिया को बहुत करीब से परखा. न्यायालय के दैनिक कामकाज और विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर उन्होंने संबंधित न्यायिक अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की.

न्यायालय परिसर के निरीक्षण के बाद निरीक्षी जज ने प्रस्तावित अनुमंडल न्यायालय के लिए चिन्हित नई भूमि का भी स्थलीय जायजा लिया. इसके साथ ही, उन्होंने प्रस्तावित आवास स्थल का भी निरीक्षण किया और वहां की वर्तमान स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से स्थल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त कीं.

बखरी अनुमंडल न्यायालय भवन के प्रस्तावित स्थल की जानकारी लेते निरीक्षी जज अजीत कुमार.

अधिवक्ता संघ के कार्यालय पहुंचे, अधिवक्ताओं से की चर्चा

अपने दौरे के क्रम में निरीक्षी जज अजीत कुमार बखरी अनुमंडल अधिवक्ता संघ के कार्यालय भी पहुंचे. वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकुमार और सचिव रामप्रवेश वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माला और बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.

इस दौरान निरीक्षी जज ने अधिवक्ता संघ के कार्यालय के कामकाज और अधिवक्ताओं से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली. अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों और अपनी समस्याओं पर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया.

Also Read

निरीक्षी जज ने सभी अधिवक्ताओं की बातों को बहुत गंभीरता से सुना तथा न्यायालय की कार्यप्रणाली और वकीलों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति से खुद को पूरी तरह अवगत कराया.

निरीक्षी जज के इस दौरे को लेकर स्थानीय न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

इस मौके पर जिला सत्र एवं न्यायाधीश ऋषिकांत, अनुमंडल भूमि सुधार उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह, सीओ उत्पल हिमवान, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक और न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >