बछवाड़ा में पार्सल मालगाड़ी से कटकर अज्ञात वृद्ध की हुई मौत

हाजीपुर बछवाड़ा रेल खंड स्थित रेलवे गुमटी संख्या 22 के समीप पार्सल मालगाड़ी से कटकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी

बछवाड़ा. हाजीपुर बछवाड़ा रेल खंड स्थित रेलवे गुमटी संख्या 22 के समीप पार्सल मालगाड़ी से कटकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा रेल से काटकर मौत होने की सूचना रेलवे गुमटी पर कार्यरत गेटमैन को दिया गया. रेलवे गुमटी पर कार्यरत गेटमैन ने मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक बछवाड़ा को दिया. स्टेशन अधीक्षक बछवाड़ा ने मामले की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दिया. रेल से कटने की सूचना पाकर बछवाड़ा जीआरपी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. मामले को लेकर जीआरपी थाना बछवाड़ा के थानाध्यक्ष अखिलेश्वर शर्मा ने बताया कि बछवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे गुमटी संख्या 22 के समीप पार्सल मालगाड़ी से कटकर एक साठ वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी है. शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है. मृतक का रंग सांवला है. मृतक ब्लू रंग का चेकदार लूंगी व हरा रंग का टी शर्ट पहने हुए हैं. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत सुरक्षित रखा गया है. परिजनों का इंतजार किया जा रहा है. शव का शिनाख्त होने पर शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में 72 घंटे के बाद पुलिस नियमावली के अनुसार इसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >