मंझौल उत्पाद थाना परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना के द्वारा शराब के साथ जब्त की गयी मोटरसाइकिल को चोरों ने बड़ी शातिराना अंदाज में थाना परिसर से गायब कर दिया.

चेरियाबरियारपुर. उत्पाद थाना परिसर मंझौल से एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना के द्वारा शराब के साथ जब्त की गयी मोटरसाइकिल को चोरों ने बड़ी शातिराना अंदाज में थाना परिसर से गायब कर दिया. इस दौरान पुलिस को चोरी की घटना का कानों-कान भनक ना लगना, है ना अजीबो-गरीब बात. जिसकी चर्चा लोगों की जुबानी सुनने को मिल रही है. स्थानीय लोग इस तरह की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब एक थाना का परिसर चोरों से सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम जनता के लिए भगवान ही मालिक है. बताया जा रहा है कि 05 अप्रैल को उत्पाद थाना मंझौल के द्वारा नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर वार्ड छह निवासी संतोष कुमार पिता जगदीश ठाकुर को शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया. तथा इस संबंध में मंझौल उत्पाद थानाध्यक्ष ने उत्पाद थाना कांड संख्या 38/25 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए जब्त मोटरसाइकिल का विवरण मालखाना पंजी में दर्ज कर थाना परिसर में सुरक्षित स्थान पर लगा दिया गया. परंतु चोरों ने 09 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे दिन में जब्त मोटरसाइकिल संख्या बीआर 9डी5816 को थाना परिसर से गायब कर दिया. इस बात का खुलासा थाना में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ है. उत्पाद थाना के मालखाना प्रभारी मंजर हुसैन ने मंझौल थाना में दर्ज करायी चोरी की प्राथमिकी उत्पाद थाना परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के बाबत उक्त थाना के मालखाना प्रभारी मंजर हुसैन ने मंझौल थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि 05 अप्रैल को मो असदुल्ला सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध के द्वारा शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित एवं उसके मोटरसाइकिल को जब्त कर उत्पाद थाना, मंझौल लाया गया. थानाध्यक्ष उत्पाद थाना मंझौल द्वारा उत्पाद थाना कांड दर्ज करने के उपरांत मेरे द्वारा मोटरसाइकिल का विवरण मालखाना पंजी में पंजीकृत कर थाना परिसर में सुरक्षित लगा दिया गया. अचानक 09 अप्रैल 2025 को मो असदुल्ला सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध के द्वारा ही शाम के लगभग 05 बजे अपराह्न में सूचना दी गयी कि 05 अप्रैल 2025 को मेरे द्वारा जब्त मोटरसाइकिल थाना परिसर में नहीं है. थाना पहुंचने के उपरांत काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिल पाया. तत्पश्चात थाने में लगे सीसीटीवी कैमरा के छानबीन से ज्ञात हुआ कि एक अज्ञात व्यक्ति जो हाफ पैंट एवं टी-सर्ट पहने है. काफी देर तक थाना परिसर में लगे वाहनों के बीच इधर-उधर घुमता रहा. इस दौरान वह जब्त मोटरसाइकिल पर बैठकर पैर के सहारे थाना परिसर से गेट के बाहर निकाल लिया. मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने वाले व्यक्ति के संबंध में काफी छानबीन किया. किन्तु उसके संबंध में निश्चित तौर पर कुछ ज्ञात नहीं हुआ. ऐसे में उत्पाद थाना की पुलिस पर सवाल का उठना लाजिमी है. लोगों का कहना है कि उत्पाद पुलिस शराबबंदी की आड़ में सिर्फ मलाई काटने में लगी है. इस घटनाक्रम से मंझौल उत्पाद थाना पुलिस की अपने कर्तव्य के प्रति निष्क्रियता साफ झलकती है. कहते हैं थानाध्यक्ष घटना की जानकारी है. थाना में उक्त घटना के बाबत मंझौल थाना कांड संख्या 31/25 दर्ज कर पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी हुई है. उत्पाद थाना के द्वारा उपलब्ध कराये गये सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर पुलिस उक्त चोर को चिह्नित करने में जुटी हुई है. जल्द उक्त चोर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा. रविंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, मंझौल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >