तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अकहा ने बगरस को हराया

बगरस में आयोजित किए जा रहे श्री रामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अकहा और बगरस के बीच खेला गया.

बखरी. बगरस में आयोजित किए जा रहे श्री रामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अकहा और बगरस के बीच खेला गया. जिसमें अकहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान बगरस की टीम को पराजित कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अकहा की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से स्टार बल्लेबाज़ सुजीत कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 120 रन की विस्फोटक पारी खेली.लक्ष्य का पीछा करने उतरी बगरस की टीम अकहा के अनुशासित गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और महज़ 13.4 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.मौके पर प्रायोजक भूषण महतो,कॉमेंटेटर मनोज सिंह,अनुज, हरिहर बुक्का व अजित सरकार,स्कोरर रामविनय व अंकित,सहयोगी पुरुषोत्तम,साहिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे.जबकि अंपायर के रूप में सुभाकर मिश्रा व दुर्गेश पाठक ने जिम्मेदारी निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >