दूसरे सेमीफाइनल मैच में मेजबान बेगूसराय को मुजफ्फरपुर ने सात विकेट से हराया

शुक्रवार को बरौनी एपीएसएम कॉलेज मैदान पर राजवाड़ा क्रिकेट क्लब के द्वारा नौ दिवसीय राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया.

बरौनी. शुक्रवार को बरौनी एपीएसएम कॉलेज मैदान पर राजवाड़ा क्रिकेट क्लब के द्वारा नौ दिवसीय राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. लखीसराय की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. बेहद शानदार मुकाबले में बीपी बॉयज बेगूसराय की टीम एवं मुजफ्फरपुर टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. जिसमें टाॅस जीतकर बीपी बॉयज बेगूसराय की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बेगूसराय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर में 156 रन बनाए और मुजफ्फरपुर टीम को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य दिया. बेगूसराय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन राम बिहारी ने 25 गेंद में 44 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मुजफ्फरपुर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महज 03 विकेट खोकर 15 वें ओवर में ही मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई और इस तरह 11 जनवरी रविवार को लखीसराय एवं मुजफ्फरपुर टीम के बीच शानदार फाइनल मुकाबला दिन के ग्यारह बजे से खेला जाएगा. लखीसराय टीम की ओर से रन 27 गेंद में 60 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाया. लखीसराय के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इससे पूर्व दूसरे सेमीफाइनल मैच का विधिवत शुरूआत मुख्य अतिथि बरौनी आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए लोकेश साव ने कहा खेल में असीम संभावनाएं हैं सिर्फ इमानदरी से मेहनते करने की आवश्यकता है और सफलता आपके पास होगा. पूरे मैच में मुख्य निर्णायक के रूप सुनील सूर्यवंशी और आनंद छोटे ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. सभी मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जा रहा है. मौके पर पूर्व मुखिया राजीव कुमार, आरपीएफ पुलिस अमीत कुमार, आयोजन समिति के आकाश कुमार, साकेत कुमार, नीशू कुमार, सन्नी कुमार, प्रिंस कुमार एवं पीयूष कुमार मौजूद थे. मौके पर सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी और दर्शक मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >