क्रिकेट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंझौल ने बखरी को हराया

श्रीराम जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट, बगरस में आयोजित दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मंझौल बनाम बखरी के बीच खेला गया.

बखरी. श्रीराम जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट, बगरस में आयोजित दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मंझौल बनाम बखरी के बीच खेला गया.जहां दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंझौल ने बखरी को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराया. मैच में बखरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.लेकिन उनकी पूरी टीम 16 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई.वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंझौल की टीम ने 14.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मैच मेंमंझौल के खिलाड़ी लैला कुमार ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 30 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाने का काम किया.जिसके लिए आयोजकों ने उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना है.मैच में कॉमेंटेटर अनुज,हरिहर बुक्का, सुनील कुमार साहनी,अजित सरकार,स्कोरर रामविनय, अंकित,सहयोगी पुरुषोत्तम,साहिल शर्मा,चंदन आदि मौजूद थे.बताते हुए चले कि कड़ाके की ठंड के बावजूद मैदान पर मैच देखने के लिए दर्शकों की लंबी भीड़ मौजूद रही.जिससे पूरे दिन का माहौल जोश और उत्साह से भर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >