रोमांचक मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बलिया ब्लास्टर्स को हराया

गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग के ग्रुप बी का तीसरा मुकाबला बरौनी सुपर किंग्स बनाम बलिया ब्लास्टर्स के बीच खेला गया.

बेगूसराय. गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग के ग्रुप बी का तीसरा मुकाबला बरौनी सुपर किंग्स बनाम बलिया ब्लास्टर्स के बीच खेला गया. जिसमें बरौनी सुपर किंग्स ने बलिया ब्लास्टर्स को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया ब्लास्टर्स की टीम निर्धारित 19 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 133 रन बना पाई. जिसमें बलिया ब्लास्टर्स की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अमित ने 27 और शांतनु ने 22 रनों का योगदान दिया. वहीं बरौनी सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रतीक भानु और अतुल ने 1-1 विकेट प्राप्त किए. जवाब में उतरी बरौनी सुपरकिंग्स की टीम ने लक्ष्य को दूसरी पारी के अंतिम गेंद पर जीत लिया. बरौनी सुपरकिंग्स की ओर शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए मो आलम ने 38 गेंद में 62 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को रोमांचक जीत दिलवाया. इसके पूर्व डॉ मृत्युंजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपने संबोधन में कहा खेल हमारे जीवन का एक हमेशा है. जिसे हम सबों को एकजुट होने की भावना सिखाता है. हाल ही में बिहार के प्लेयर ने क्रिकेट जगत में अपना लोहा मनवाया है. मेरी शुभकामनाएं बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के साथ हैं तथा साथ ही साथ यहां के खिलाड़ियों के साथ-साथ हैं. शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए मो आलम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से बेगूसराय जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह, कला संस्कृत पदाधिकारी श्याम सहनी, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कृष्ण मोहन पप्पू, संयोजक निराला कुमार, दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया. मीडिया प्रभारी विवेक कुमार बताया कि 4 जनवरी का मुकाबला बरौनी सुपरकिंग्स बनाम तेघड़ा टाइटंस के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >