बेगूसराय में मजदूर यूनियन का स्थापना सम्मेलन, नए पदाधिकारियों का हुआ सर्वसम्मति से चयन

बेगूसराय में निर्माण मजदूर यूनियन की भैरवार पंचायत शाखा का स्थापना सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें मजदूरों के अधिकारों पर गहन चर्चा की गई. सम्मेलन में गौरव कुमार की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया.

Begusarai News: बेगूसराय जिला निर्माण मजदूर यूनियन भैरवार पंचायत शाखा का स्थापना सम्मेलन कामाथान भगवती मंदिर के प्रांगण में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में मजदूरों के अधिकारों और संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा की गई.

मजदूरों के अधिकार छीन रही सरकार: अनिल कुमार अंजान

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव कर काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 कर दिए गए हैं, लेकिन मजदूरी में कोई वृद्धि नहीं की गई है. 45 श्रम कानूनों की जगह 4 लेबर कोड लाकर मजदूरों के आंदोलन और यूनियन बनाने के अधिकारों को सीमित किया जा रहा है.

विभिन्न वार्डों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र पंडित द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया. इसके पश्चात नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें:

  • वार्ड नंबर-7: गौरव कुमार को अध्यक्ष, योगेंद्र मोची को सचिव और पंकज मोची को कोषाध्यक्ष चुना गया.
  • वार्ड नंबर-8: नरेश यादव को अध्यक्ष, विजय पंडित को सचिव और सिकंदर यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया.

छात्र-युवा आंदोलनों के समर्थन में पारित हुआ प्रस्ताव

खेत मजदूर यूनियन के अंचल प्रभारी इंद्रदेव कुमार और अंचल मंत्री श्याम बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया. सम्मेलन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलनों का समर्थन किया गया और स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई. बहस में उमेश सिंह, रामकृष्ण यादव, रामबिलास मोची, जय जय राम पंडित और जनक लाल यादव सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >