बछवाड़ा में फिर जमींदारी बांध से रिसाव, गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की बढ़ी चिंता

Begusarai News : बछवाड़ा में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जमींदारी बांध में फिर रिसाव शुरू हो गया है. जल संसाधन विभाग मरम्मत कार्य में जुटा है, स्थानीय लोग चिंतित हैं.

Begusarai News : गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. नदी में पानी बढ़ने से किसानों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गयी है. झमटिया और बेगमसराय के समीप जमींदारी बांध की मरम्मत के बावजूद बुधवार को बांध से दोबारा पानी का रिसाव शुरू हो गया. इससे गंगा बाया नदी का पानी बांध के आसपास के इलाकों में फैलने लगा है.

मरम्मत के बाद फिर शुरू हुआ पानी का रिसाव

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमींदारी बांध की मरम्मत के बाद कुछ समय के लिए पानी का बहाव रुक गया था. लेकिन बुधवार की सुबह बांध से फिर रिसाव शुरू हो गया. पानी का रिसाव होने से आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी है. जल संसाधन विभाग की टीम ने रिसाव रोकने के लिए दोबारा काम शुरू कर दिया है.

Also Read : कौआकोल में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 109 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

24 अगस्त को टूट गया था बांध का 20 मीटर हिस्सा

बताया जाता है कि 24 अगस्त की सुबह जमींदारी बांध में रिसाव और पानी के अत्यधिक दबाव के कारण करीब 20 मीटर हिस्सा टूट गया था. बांध टूटने से रानी-1, रानी-2 और रानी-3 पंचायत के इलाके पानी में डूब गये थे. इससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गयी थी और कई घर भी पानी की चपेट में आ गये थे.

आठ दिनों में पूरी की गयी थी बांध की मरम्मत

बांध टूटने के बाद जल संसाधन विभाग ने जमींदारी बांध की मरम्मत का काम शुरू कराया था. करीब आठ दिनों में मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया था. हालांकि, मरम्मत के कुछ ही समय बाद बुधवार को बांध से दोबारा पानी का रिसाव शुरू होने से विभाग की तैयारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Also Read : नवादा में वन स्टॉप सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा और निजता को लेकर दिए निर्देश

पेड़ों के टुकड़े और बोरियों के कारण रिसाव

इस संबंध में जल संसाधन विभाग के एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि बांध की सतह पर कई जगह छोटे-बड़े पेड़ों के टुकड़े थे. वहीं, पानी का बहाव रोकने के लिए लगायी गयी बोरियां भी सही लेवल पर नहीं थीं. इसी वजह से कुछ स्थानों से पानी का रिसाव हो रहा है.

रिसाव रोकने के लिए दोबारा शुरू हुआ काम

एसडीओ ने बताया कि पानी के बहाव को रोकने के लिए विभाग की ओर से काम जारी है. जल्द ही रिसाव को रोक दिया जाएगा. विभाग की टीम बांध की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य कर रही है.

Also Read : नवादा में एसपी का जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डबलू कुमार

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >