बेगूसराय: पूर्व सरपंच कॉमरेड नवल किशोर यादव की पुण्यतिथि मनाई गई, कुरहा गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बेगूसराय के सलहा सैदपुर बरारी के पूर्व सरपंच कॉमरेड नवल किशोर यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर कुरहा गांव में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें गरीबों का मसीहा और एक क्रांतिकारी व्यक्तित्व बताया.

Begusarai News: जिले के शाम्हो प्रखंड अंतर्गत सलहा सैदपुर बरारी पंचायत संख्या-एक के पूर्व सरपंच कॉमरेड नवल किशोर यादव की पुण्यतिथि पर गुरुवार की रात उनके पैतृक आवास कुरहा गांव में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. ज्ञात हो कि वर्ष 2012 में आज ही के दिन उनकी हत्या कर दी गई थी. इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता दुलारचंद्र पासवान ने की, जहां उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

गरीबों के मसीहा और क्रांतिकारी व्यक्तित्व थे नवल किशोर

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षक शंभु पासवान ने स्वर्गीय सरपंच को याद किया और उन्हें एक क्रांतिकारी व गरीबों का मसीहा बताया. सीपीआई (CPI) के युवा नेता सुमन कुमार ने कहा कि कॉमरेड नवल किशोर यादव जैसे जुझारू और क्रांतिकारी व्यक्तित्व का असमय चले जाना पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वहीं, दुलारचंद्र पासवान ने उनके साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को याद करते हुए कहा कि उनके जाने के बाद भी उनकी कमी हमेशा खलती है.

पिता के पदचिन्हों पर चलेगा परिवार: पूर्व प्रमुख

पूर्व प्रमुख राजीव पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सामाजिक अवदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका परिवार हमेशा उन्हीं के दिखाए पदचिन्हों पर आगे बढ़ेगा. वर्तमान में स्वर्गीय नवल किशोर यादव के पुत्र राकेश यादव ही इस पंचायत के सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इस शोक सह श्रद्धांजलि सभा में वर्तमान मुखिया धीरज यादव, फुलेंद्र पासवान, जालंधर पासवान, अजय यादव और नित्यानंद यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >