बिजली के ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, दो दुकानें जलकर राख

मंझौल थाना क्षेत्र के नित्यानंद चौक के पास गुरुवार को ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आकर बगल की दो दुकान भी जल गई.

चेरियाबरियारपुर. मंझौल थाना क्षेत्र के नित्यानंद चौक के पास गुरुवार को ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आकर बगल की दो दुकान भी जल गई. जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से तीन-चार दिन से चिंगारी निकल रही थी. इस बात की सूचना लोगों ने विभागीय अधिकारियों को दी थी. सूचना पर सुबह बिजली मिस्त्री आया था. तथा ठीक करने के बाद वह चला गया. उसके कुछ देर बाद ही ट्रांसफार्मर में आग लग गई. आग लगते ही ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया. जिससे बगल की एक दुकान पूरी तरह जल गई. वहीं दुकान में रखा फ्रीज, दूध, ठंडा और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया. दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि वह सुधा आइटम और ठंडा बेचते थे. आग से सब कुछ जल गया.

लोगों के बीच मची अफरातफरी

इस दौरान लोगों ने दमकल एवं 112 नंबर की पुलिस को सूचना दिया. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी. लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है. इस बार एक दुकान पूरी तरह जल गई. पास की चाय-नाश्ते की दुकान को भी नुकसान हुआ है. इधर घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने दिनभर में ट्रांसफॉर्मर को चेंज कर बिजली व्यवस्था बहाल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >