महिला संवाद में महिलाओं की आत्मनिर्भता पर दिया गया बल

ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में संचालित महिला संवाद के तीसरे दिन रविवार को जिले के 14 प्रखंडों के 32 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बेगूसराय. ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में संचालित महिला संवाद के तीसरे दिन रविवार को जिले के 14 प्रखंडों के 32 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिले के सदर एवं बछवाड़ा प्रखंड में चार-चार स्थानों पर एवं नावकोठी, साहेबपुरकमाल, बलिया, वीरपुर, तेघड़ा, शामहो, मटिहानी, बखरी, भगवानपुर, खोदावंदपुर, छौड़ाही एवं चेरियाबरियारपुर प्रखंडों के दो-दो जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों में 8 हजार से ज्यादा जीविका एवं गैर जीविका दीदियों ने भाग लिया. जिले में अबतक 80 जीविका महिला ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा चुका है.

14 प्रखंडों के 32 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिले में कुल 1885 जीविका महिला ग्राम संगठनों में कार्यक्रम निर्धारित है. आयोजन में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया और राज्य सरकार की तारीफ भी की. मौके पर तीन फिल्मों का भी प्रदर्शन प्रचार वाहनों द्वारा किया गया. इन फिल्मों में राज्य सरकार की विभिन्न गतिविधियां, जीविका एवं महिला से जुड़ी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया. महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश का भी वाचन किया गया. आयोजन में विभिन्न सूचना, शिक्षा एवं संचार माध्यमों से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने महिला संवाद के उद्देश्यों की चर्चा की एवं बताया कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि समाज की अंतिम महिला भी सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो. संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी आवश्यकताओं, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को भी सूचीबद्ध करवाया. आयोजन में जिला एवं प्रखंड प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है. चार प्रखंडों गढ़पुरा, मंसूरचक, बरौनी एवं डंडारी में संवाद कार्यक्रम अगले चरण में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >