सुनसान इलाके में लगा मिला ई-रिक्शा,चालक भी लापता

Begusarai News : सुनसान इलाके में लगा मिला ई-रिक्शा,चालक भी लापता, मामले में जुटी पुलिस, चालक की तलाश जारी

Begusarai News (विकाश मिश्रा) : बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के राटन पंचायत अंतर्गत बभइन वार्ड संख्या 10 में रेलवे लाइन के समीप देर रात से एक ई-रिक्शा लावारिस हालत में खड़ा मिला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बैजू महतो के घर से आगे सुनसान जगह पर खड़ा यह ई-रिक्शा देर रात से ही वहीं पड़ा हुआ है. लेकिन उसके चालक अथवा मालिक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. इसको लेकर इलाके में तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. लोगों का कहना है कि काफी देर तक वाहन के पास कोई नहीं पहुंचा,जिससे ग्रामीणों में किसी अनहोनी की चिंता सता रही है.

मामले में जुटी पुलिस, चालक की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना बखरी थाना पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है तथा ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है.

Also Read : 48 हजार से ज्यादा लोगों ने जनगणना के लिए की स्वघोषणा, 34 प्रतिशत से ज्यादा घरों का हुआ सूचीकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >