इंटर व मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

प्रखंड क्षेत्र के खरहट गांव में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

साहेबपुरकमाल. प्रखंड क्षेत्र के खरहट गांव में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता विंदेश्वरी दास ने की. मौके पर विधायक विधायक सत्तानंद समबुद्ध उर्फ ललन यादव ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पन किया एवं केक काटकर बाबा साहब का जन्मदिन मनाया.

बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की अपील

विधायक ने फुलमलिक पंचायत के इंटर एवं मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और कहा कि छात्रों को लक्ष्य बड़ा तय कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने होगा तभी जीवन सार्थक होगा. उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन कंचन कुमार अंबेडकर ने किया. कार्यक्रम में भीम राव अंबेडकर बहुजन समाज उत्थान समिति प्रखंड सचिव नंद देव कुमार, निधि कुमारी, रजनी कुमारी, आरती कुमारी, महेंद्र दास, राकेश कुमार ,गोलू कुमार, ऋषि कुमार, प्रिंस कुमार, राजकरण कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >