विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने की समीक्षा

कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 के पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

बेगूसराय. कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 के पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान एएमएफ, बारह सौ से उपर मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों को चिन्ह्ति करने, संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने, मतदाता सूची जोड़ने के लिये आवेदन का निष्पादन करने, पोलिंग पार्टी मीटिंग, सेक्टर ऑफिसर आदि पर बिंदुबार चर्चा की गयी. डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी बूथों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है ताकि सभी बूथों पर एएमएफ की सुविधा सुनिश्चित की जा सके. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर एएमएफ की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूर्व में कभी भी मतदान के बहिष्कार की घटना हुई है या नहीं, इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही क्रिटीकल बूथों को चिन्हित कर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बूथ का मैपिंग करने का निर्देश दिया. सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी को लगातार बैठक करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें चुनाव के समय कोई भी परेशानी न हो. इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ भी नियमित बैठक करने का निर्देश दिया. डीएम ने जिला अंतर्गत चिन्हित किए गये सभी डिस्पैच सेंटर एवं रिसिविंग सेंटर पर अभी से ही सभी आवश्यक सुविधा पूर्व से ही उपलब्ध कराने का निर्देश निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया. डीएम ने बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के पूर्व तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया साथ ही निर्वाचन आयोग के मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने का भी निर्देश सभी गणित कोषांग के नोडल पदाधिकारी को दिया. बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >