तिरंगा मार्च निकाल युवाओं ने मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर पर की बिहार केसरी 'डॉ. श्रीकृष्ण सिंह' की प्रतिमा लगाने की मांग

Begusarai News : बेगूसराय में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर सिक्सलेन गोलंबर पर बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग प्रशासन से की है।

Begusarai News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण चेतना मंच की ओर से जीडी कॉलेज स्थित प्रजातंत्र स्मारक स्थल से मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर तक तिरंगा मार्च निकाला गया. मार्च की शुरुआत बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं का काफिला मल्हीपुर की ओर रवाना हुआ.

गोलंबर पर स्थापित की गई प्रतीकात्मक प्रतिमा

मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर पहुंचने पर युवाओं ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतीकात्मक प्रतिमा स्थापित की. साथ ही चौराहे पर बिहार केसरी की स्थायी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की. पूर्व सूचना के आधार पर चकिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गोलंबर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस द्वारा रोकने के बावजूद युवाओं ने वहां प्रतीकात्मक प्रतिमा स्थापित की.

बेगूसराय-बरौनी के औद्योगिक विकास में बताया महत्वपूर्ण योगदान

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमहापौर राजीव रंजन ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने बेगूसराय-बरौनी क्षेत्र को बिहार के औद्योगिक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में बरौनी रिफाइनरी की स्थापना, बरौनी में उर्वरक उद्योग, गढ़हरा रेलवे क्षेत्र के विस्तार और मोकामा-सिमरिया राजेंद्र सेतु के निर्माण जैसे कार्यों से क्षेत्र के औद्योगिक और परिवहन विकास को मजबूती मिली.

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में भी रहा योगदान

राजीव रंजन ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की विकास नीति केवल उद्योग तक सीमित नहीं थी. कृषि, सिंचाई और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. वहीं, नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा के महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि गढ़पुरा का नमक सत्याग्रह स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा बेगूसराय का महत्वपूर्ण अध्याय है. उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के योगदान को केवल बरौनी रिफाइनरी तक सीमित नहीं किया जा सकता.

सिक्सलेन गोलंबर पर आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग

राजीव कुमार ने कहा कि उद्योग, रेल, सड़क और कृषि के विकास को गति देकर डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने बेगूसराय-बरौनी क्षेत्र के विकास की मजबूत आधारभूमि तैयार की. उन्होंने कहा कि शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों की प्रतिमाएं प्रमुख स्थानों पर स्थापित हैं. उसी तरह बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा भी मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर पर स्थापित की जानी चाहिए.

कई लोगों ने रखी अपनी बात

कार्यक्रम में कमल वस्त, विकास कुमार आजाद, विजय पासवान, फुलेना पासवान, राहुल पासवान, ऋतिक पासवान, अनुराग विक्रम, डॉ. फहीम आलम, साजिद मलिक सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे.

Also Read : नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद तीन घंटे तक जाम रहा एनएच-20


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >