मंडे मेगा क्विज में 108 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, दो दिनों तक चलेगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

Begusarai News : बेगूसराय के कॉलेजिएट 2 स्कूल में जिला स्तरीय मंडे मेगा क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें 18 प्रखंडों के 108 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Begusarai News : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, कॉलेजिएट 2 स्कूल, बेगूसराय में सोमवार को 'मंडे मेगा क्विज' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता आकाश कुमार ने किया. इस अवसर पर कॉलेजिएट 2 स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रोमी रिचा, शिक्षक अखिलेश कुमार, अरुण हरि, क्विज के जिला साधनसेवी रूपसी भारद्वाज, सुशांत शेखर समेत क्विज संचालन टीम के शिक्षक उपस्थित थे.

18 प्रखंडों से पहुंचे 108 चयनित छात्र-छात्राएं

जिला स्तरीय मंडे मेगा क्विज में जिले के सभी 18 प्रखंडों से कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के एक-एक चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस प्रकार प्रतियोगिता में कुल 108 प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतियोगिता की शुरुआत लिखित परीक्षा से की गई. लिखित परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छह छात्र-छात्राओं का चयन दूसरे चरण की मौखिक परीक्षा के लिए किया गया.

पांच राउंड में हुई मौखिक परीक्षा

लिखित परीक्षा में चयनित छह-छह छात्र-छात्राओं के बीच पांच राउंड में मौखिक प्रश्न पूछे गए. प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के ज्ञान, त्वरित सोच और विषयों की समझ का आकलन किया गया.

विद्यालय से जिला स्तर तक पहुंची प्रतियोगिता

जिला शिक्षा विभाग की ओर से 18 मई 2026 से विद्यालय स्तर पर मंडे मेगा क्विज का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से 3 अगस्त को जिले के सभी संकुलों में संकुल स्तरीय मंडे मेगा क्विज आयोजित किया गया था. इसके बाद संकुल स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं के बीच 10 अगस्त को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई. प्रखंड स्तर पर चयनित कक्षावार प्रतिभागियों के बीच अब जिला स्तरीय मंडे मेगा क्विज का आयोजन दो दिनों तक किया जा रहा है.

प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया गया बच्चों का उत्साह

मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने चयनित छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की क्विज प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में ज्ञानवर्धन के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच सकारात्मक एवं स्वस्थ विद्यालयी संस्कृति के निर्माण में भी मदद मिलेगी.

Also Read : नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद तीन घंटे तक जाम रहा एनएच-20


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >