युवक की हत्या के मामले में एक नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज

थाना क्षेत्र के समस्तीपुर कमला स्थान में गुरुवार की शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या मामले में थाना में एफआइआर दर्ज कर एक को नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की गई है.

साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के समस्तीपुर कमला स्थान में गुरुवार की शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या मामले में थाना में एफआइआर दर्ज कर एक को नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया है कि मामले का मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी गई है. बताया जाता है कि समस्तीपुर वार्ड 2 निवासी बटोरन महतो के 27 वर्षीय पुत्र कारे लाल उर्फ समरजीत कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस मामले का उद्भेदन में जुटी है लेकिन अबतक कोई सफलता नहीं मिल पाई है. परिजनों के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद समरजीत कुमार अपने साथी रौशन यादव के साथ मोटरसाईकिल से कमला स्थान की तरफ गया था जहां गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसे पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया था.इस घटना के बाद उसका साथी रौशन कुमार एवं उसके परिवार के सभी लोग फरार हो गए. इस मामले में रौशन कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है जबकि गोली लगने के बाद रौशन ही मोटरसाइकिल पर लादकर उसे घर पहुंचाया था जिससे मामला रहस्यमय बन गया है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों में चर्चा है कि रौशन कुमार दूध कारोबार करता है और पैसे का लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो जाने पर उस व्यक्ति ने रौशन पर गोली फायरिंग कर दिया जो समरजीत को लग गया और जख्मी हो गया.लेकिन मृतक के परिजन रौशन पर ही हत्या का आरोप लगते हुए मामला दर्ज कराया है.इसलिए पुलिस सभी पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है और रौशन की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का उद्भेदन हो सकेगा.ग्रामीणों के अनुसार समरजीत बंगलौर में काम करता था.तीन चार दिन पूर्व ही वह घर आया था और उसकी दोस्ती रौशन के साथ होने के कारण वह उसी के साथ कहीं आता जाता था.समरजीत उसकी पत्नी ने मायके में ही एक पुत्र को जन्म दिया और घटना के दिन तक वह मायके में ही थी और घटना की खबर सुनकर वह 6 माह का पुत्र के साथ ससुराल पहुंची है.लोगों ने बताया कि समरजीत अपने पुत्र का चेहरा तक नहीं देख सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >