बेगूसराय : शादी के आठ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता मिला शव

बेगूसराय के बीहट के चकिया थाना क्षेत्र के कसहा गांव में आठ महीने पहले ब्याही गई नवविवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फोरेंसिक जांच कराई है और सभी पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.

Begusarai News : बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया-दो पंचायत के कसहा वार्ड-15 में नवविवाहिता का फंदे पर लटकता शव मिलने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में रविवार की सुबह सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान कसहा निवासी तारिणी यादव के पुत्र भीष्म कुमार की करीब 25 वर्षीय पत्नी सुधा कुमारी के रूप में की गयी है.

घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.

पति-पत्नी के बीच विवाद

इस संबंध में पूछे जाने पर चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी गयी है.

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आयी है कि शनिवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद सुबह में परिजनों को उक्त घटना की जानकारी मिली.

फोरेंसिक जांच और दाह संस्कार

वहीं इस घटना को लेकर फोरेंसिक टीम के द्वारा भी घटनास्थल की जांच की गयी है. शव का दाह संस्कार दोनों पक्षों की मौजूदगी में सिमरिया घाट में कर दिया गया. वहीं संदिग्ध दिख रही घटना को लेकर लोगों के बीच अटकलों का बाजार गर्म है. हत्या है या फिर आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा.

मायके पक्ष से आवेदन

वहीं सूत्रों से जानकारी के अनुसार मृत महिला की मां के द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया है. जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है. जिसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई. सिर्फ इतना बताया गया कि मामले को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

आठ महीने पहले हुई थी शादी

घटना की सूचना पर चकिया थाना पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब आठ महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी. उसके बाद छह-सात दिन पहले ही वह नैहर से विदा होकर ससुराल आयी ही थी. हालांकि परिजन इस दौरान खुलकर कुछ बोलने से बचते दिखे और गाड़ी पर सवार होकर सिमरिया घाट की ओर चल दिये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बिपिन कुमार राज

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >