शहीद-ए-आज़म भगत सिंह विचार मंच के सदस्यों की बैठक सूरज भवन बेगूसराय में संतोष ईश्वर की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संचालित कर रहे महासचिव मनोज कुमार ने कहा कि आज वर्तमान परिवेश में जब धर्मांधता चरम सीमा पर है. नकली राष्ट्रवाद की होड़ पैदा हो गई. देश में अराजकता का माहौल कायम है तो शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का विचार काफी प्रासंगिक हो गया है.
वक्ताओं के विचार
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है. वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अनिल अंजान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय एवं कोष का होना आवश्यक होता है. सचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचारों को गांव-कस्बों में पहुंचाने की योजना बनाई जाए तभी हमारा मंच अपने उद्देश्य में सफल होगा.
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक के अंत में मंच को और सुदृढ़ ढंग से चलाने हेतु पच्चीस सदस्यीय नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रो. लाल बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष संतोष ईश्वर एवं मनोज कुमार, महासचिव ललन लालित्य, सचिव प्रमोद कुमार एवं सचिव रंजन कुमार और कोषाध्यक्ष फुलेना रजक बनाए गए.
धन्यवाद ज्ञापन
बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन चितरंजन पासवान ने किया. नवीन कुमार सहित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी.
संगठन की आगामी योजनाएं
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और भगत सिंह के विचारों को गांव-कस्बों तक विस्तारित करने का संकल्प लिया.
