ग्रामीण प्रतिभाओं को वैज्ञानिक मंच प्रदान करने की दिशा में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, केशावे के बाल वैज्ञानिकों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. 12 सितम्बर को जिला के 10 2 आदर्श विद्यालय, बीपी स्कूल, बेगूसराय में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में जिले से चयनित 10 प्रोजेक्टों में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के दो प्रोजेक्टों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस अधिवेशन के लिए हुआ.
विद्यालय के दोनों प्रोजेक्ट ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत सीनियर ग्रुप में चयनित हुए. इंटीग्रेटेड वास्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए आराध्या चौधरी (कक्षा 9) एवं मन्नू राज (कक्षा 8) तथा मोरिंगा द गिफ्ट ऑफ नेचर प्रोजेक्ट के लिए सोनाक्षी कुमारी एवं श्रेयांशी कुमारी (कक्षा 9) का चयन हुआ. यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए भी गौरव का विषय है.
विधायक और अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
विद्यालय के अध्यक्ष एवं मटिहानी विधानसभा क्षेत्र-144 के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का राज्य स्तर तक पहुंचना उनकी प्रतिभा, परिश्रम और वैज्ञानिक सोच का प्रमाण है. उन्होंने चारों बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं.
निदेशक और प्रधानाचार्य का संदेश
विद्यालय के निदेशक सुमन सौरव ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन और विज्ञान विभाग के शिक्षकों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है. विद्यालय के प्रधानाचार्य सीमोंतो राय ने कहा कि जिले के 10 चयनित प्रोजेक्टों में विद्यालय के दो प्रोजेक्टों का चयन होना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है. उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडे एवं सह-उप-प्रधानाचार्य गार्गी चौधरी ने संयुक्त रूप से इसे विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया.
चयनित प्रोजेक्ट और बाल वैज्ञानिक
इंटीग्रेटेड वास्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए आराध्या चौधरी (कक्षा 9) एवं मन्नू राज (कक्षा 8) तथा मोरिंगा द गिफ्ट ऑफ नेचर प्रोजेक्ट के लिए सोनाक्षी कुमारी एवं श्रेयांशी कुमारी (कक्षा 9) का चयन किया गया है.
शिक्षक और कर्मचारियों की बधाइयां
इस अवसर पर प्रबंधन समिति के विभु ओझा, अभिनव कुमार, तारकेश्वर झा एवं अमित कुमार सिंह, गाइड शिक्षिका सोनी कुमारी, आनंद कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सह संस्कृत विभागाध्यक्ष हीरा राय सहित विज्ञान विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त कर्मचारियों ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी तथा राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं.
