बेगूसराय. पावापुरी (नालंदा) में खेले जा रहे बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के सेमीफाइनल के मुकाबले में बेगूसराय ने गयाजी को सात विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाजी की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 27 ओवर में मात्र 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, जिसमें गयाजी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अभिषेक ने 41 और बिपिन ने 12 रन बनाए. बेगूसराय की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट नीतीश ने 4 विकेट तथा आयुष ने 3 विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने लक्ष्य को 16 ओवर में 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. बेगूसराय की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान कप्तान युवराज ने नाबाद 33 रन और आशीष ने 24 रन का योगदान दिया. गया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट प्रीतम ने 3 विकेट प्राप्त किया. शानदार खेल के प्रदर्शन प्रदर्शन के लिए बेगूसराय के गेंदबाज नीतीश को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया. इस अवसर पर ललन कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रतीक, भानु मौजूद थे. उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने दिया.
रणधीर वर्मा अंडर-19 के फाइनल में पहुंची बेगूसराय की टीम
पावापुरी (नालंदा) में खेले जा रहे बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के सेमीफाइनल के मुकाबले में बेगूसराय ने गयाजी को सात विकेट से हराया.
