बेगूसराय में सफाई कर्मियों पर बरसे फूल, अंबेडकर चौक पर गिरिराज सिंह ने लगाई झाड़ू; सेवा संकल्प अभियान में दिया स्वच्छता संदेश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में सेवा संकल्प स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों का सम्मान किया. उन्होंने एक सफाई कर्मी पर पुष्प वर्षा की और खुद सड़क की सफाई की, स्वच्छता का संदेश दिया.

Begusarai Swachhta Abhiyan Giriraj Singh wields broom : सेवा संकल्प स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बेगूसराय में सफाई कर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. अंबेडकर चौक पर हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने सफाई कर्मियों के योगदान को नमन करते हुए उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने एक सफाई कर्मी पर पुष्प वर्षा कर उनके काम के प्रति सम्मान जताया.

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उनके योगदान को सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है.

सफाई कर्मी पर पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने एक सफाई कर्मी पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया. केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान मिलने पर सफाई कर्मियों में उत्साह देखने को मिला.

उन्होंने सफाई कर्मियों के काम और उनकी जिम्मेदारी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनका योगदान अहम है. सफाई कर्मी नियमित रूप से शहर की सफाई में जुटे रहते हैं, जिससे आम लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके.

केंद्रीय मंत्री ने खुद उठाई झाड़ू

कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने खुद झाड़ू उठाकर सड़क की सफाई की. इसके जरिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के जरिए ही पूरा किया जा सकता है. इसके लिए आम लोगों को भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने में सहयोग करना होगा.

बेगूसराय रेलवे स्टेशन का 'वर्ल्ड क्लास' काम कब होगा पूरा? सालों बाद भी खुली धूप में ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर यात्री

लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ

कार्यक्रम में नगर आयुक्त सोमेश माथुर, महापौर पिंकी देवी समेत नगर निगम के कई अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे. इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली और शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और नगर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गयी.

सफाई कर्मियों ने जताया आगे भी मेहनत का संकल्प

केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान मिलने के बाद सफाई कर्मियों में उत्साह नजर आया. उन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आगे भी पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ काम करने की बात कही. कार्यक्रम के जरिए सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मान देने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया.

बेगूसराय समेत बिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसल बर्बाद, सरकार देगी अनुदान; जानें कितना-कैसे मिलेगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >