बेगूसराय में स्विफ्ट कार से 34.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने वाहन किया जब्त

Begusarai Foreign liquor seized : बेगूसराय में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। रिफाइनरी थाना पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से 34.56 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Begusarai Foreign Liquor Seized : बेगूसराय जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिफाइनरी थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. मद्य निषेध विभाग, पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में छापेमारी की.

स्विफ्ट कार से बरामद हुई विदेशी शराब

पुलिस ने हरपुर हाई स्कूल के पीछे खड़ी स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन संख्या BR09P-3596) की तलाशी ली. जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई कुल 34.56 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब को जब्त कर कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था. मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

बेगूसराय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : रात में खाना खाकर सोने गए युवक का सुबह कमरे से मिला शव; बेगूसराय में 23 वर्षीय लड़के ने फंदे से लटककर दी जान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >