बेगूसराय में वर्चस्व की लड़ाई में ताबड़तोड़ गोलीबारी में युवक जख्मी, प्रखंड प्रमुख पति समेत 2 गिरफ्तार

Begusarai Crime : बेगूसराय में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Crime : बेगूसराय जिले के लाखों थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है. इस घटना में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर निवासी अरुण राय के पुत्र मोनू राय के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बेगूसराय प्रखंड प्रमुख के पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. प्रारंभिक जांच में मामला वर्चस्व की लड़ाई और आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा गोलीबारी में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी, पुलिस बल कर रही कैंप

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें रामबालक सिंह के पुत्र गौरव कुमार उर्फ अमरदीप कुमार (प्रखंड प्रमुख के पति) तथा पप्पू ठाकुर उर्फ संजीव कुमार के पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस बल तैनात है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: बेगूसराय: घर में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब, बलिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >