बेगूसराय में गोलीकांड के बाद तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की कार्यशैली पर लग रहा आरोप

Begusarai Crime News : बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. चमथा एक पंचायत के रजौली गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

Begusarai Crime News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. चमथा एक पंचायत के रजौली गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

जमीनी विवाद ने ली एक और जान

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर रजौली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. इसी दौरान हुई गोलीबारी में भरत राय के 38 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं उसका भाई दीपक कुमार भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती

घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है. पूरे रजौली गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि अजीत कुमार दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके परिवार में दो पुत्र तथा एक पुत्री है.

खेती और कारोबार से चलता था परिवार

ग्रामीणों के अनुसार मृतक खेती के साथ-साथ अनाज खरीद-बिक्री का व्यवसाय भी करता था. इसी आय से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था. उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस पहुंचने से पहले और बाद में भी हुआ बवाल

स्थानीय लोगों का दावा है कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, वहीं पहले दोनों पक्षों के बीच झड़प और गोलीबारी हुई थी. इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए और डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई. आरोप है कि पुलिस पहुंचने के बाद भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, पहले पत्थरबाजी हुई और फिर गोलीबारी शुरू हो गई. इस दौरान बीच-बचाव में दोनों सहोदर भाइयों को गोली लगी, जिसमें अजीत कुमार की मौत हो गई.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाए पुलिस पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने जिले में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस की मौजूदगी में भी हत्या और गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं.

Also Read : बेगूसराय में प्रशासन का बड़ा एक्शन, बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत करवाएगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >