बरौनी जंक्शन पर सफाई व्यवस्था का जायजा, नुक्कड़ नाटक से यात्रियों को दिया स्वच्छता का संदेश

बरौनी जंक्शन पर मुख्य पर्यावरण प्रबंधक जनार्दन प्रसाद ने विभिन्न रेलवे परिसरों का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्काउट एंड गाइड के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक और रोड शो निकालकर यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया.

Barauni Junction : मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक जनार्दन प्रसाद ने शनिवार को बरौनी जंक्शन, वाशिंग पिट और सर्कुलेटिंग एरिया समेत विभिन्न परिसरों का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय रेलवे अधिकारियों को साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए.

पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार बरौनी जंक्शन पर 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ गढ़हरा के कलाकारों द्वारा एक विशेष नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया.

कलाकारों ने नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि रेलवे कॉलोनी और स्टेशन परिसर को किस तरह पूरी तरह स्वच्छ रखा जा सकता है.

रोड शो और नारों के जरिए दी गई स्वच्छता की सीख

नुक्कड़ नाटक के बाद कलाकारों ने स्टेशन परिसर में एक भव्य रोड शो निकाला, जिसमें उन्होंने हाथों में बैनर, पोस्टर और हैंडबिल लेकर रेल यात्रियों तथा कर्मचारियों को कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालने की अपील की. इस दौरान 'स्वच्छ रेल, सुंदर रेल', 'स्वच्छता किसकी जिम्मेदारी, थोड़ी आपकी थोड़ी हमारी' और 'महात्मा गांधी जी का एक ही सपना, साफ और सुंदर रेल हो अपना' जैसे प्रेरणादायक नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा.

Also Read : बेगूसराय : बखरी अनुमंडल कोर्ट में हाईकोर्ट के जज ने सुनी कार्यवाही, प्रस्तावित न्यायालय व आवास स्थल का भी लिया जायजा

इस जागरूकता अभियान और नुक्कड़ नाटक के सफल प्रदर्शन में जिला सचिव जीवानंद मिश्र, मनीष कुमार (DOC), सहायक सचिव शशिकांत कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, चंदन कुमार, मोहित कुमार, रोहित कुमार, प्रियांशू कुमारी, खुशबू कुमारी, आराधना कुमारी, संध्या कुमारी, करण कुमार, निक्की कुमारी और पुष्पांजलि कुमारी समेत स्काउट एंड गाइड के कई कलाकार शामिल रहे.

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस निरीक्षण और स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान मंडल यांत्रिक अभियंता अनुराग, सहायक यांत्रिक अभियंता शिव कुमार गुप्ता, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रामनिरंजन सिंह, सुधाकर कुमार और स्वीटी कुमारी के अलावा दर्जनों स्काउट एंड गाइड टीम के सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >