बेगूसराय : बछवाड़ा में गंगा बाया नदी में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बेगूसराय के बछवाड़ा में गंगा बाया नदी में स्नान करने गए 11 वर्षीय गोविंद की गहरे पानी में चले जाने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत स्थित गंगा बाया नदी के गोलाघाट पर शनिवार की सुबह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक 11 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई.

रोते बिलखते परिजन

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घाट पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी प्रभात कुमार चौधरी के 11 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है.

नदी में पैर फिसलने से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि छात्र गोविंद कुमार शनिवार की सुबह अपने पिता और छोटे भाई के साथ गंगा बाया नदी स्थित गोला घाट पर स्नान करने के लिए गया हुआ था.

स्नान करने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चला गया. जब तक परिजन और आसपास के लोग उसे बचाने के लिए कोई ठोस कोशिश कर पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वह गहरे पानी में डूब चुका था.

छात्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन

छात्र के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. कुछ साहसी ग्रामीणों ने तुरंत नदी में गोता लगाया और बड़ी मशक्कत के बाद छात्र को पानी से बाहर निकाला.

परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कर्तव्य पर तैनात डॉक्टर ने किशोर को देखते ही मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल का होनहार छात्र था गोविंद

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्र गोविंद कुमार स्थानीय तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल, रानी का चौथी कक्षा का मेधावी छात्र था. उसकी अचानक मौत की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में भी मातम छा गया.

विद्यालय परिवार की ओर से शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया और दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर स्कूल को बंद कर दिया गया.

Also Read : बेगूसराय : बखरी अनुमंडल कोर्ट में हाईकोर्ट के जज ने सुनी कार्यवाही, प्रस्तावित न्यायालय व आवास स्थल का भी लिया जायजा

विद्यालय के निदेशक अमित विक्रम ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गोविंद एक बेहद होनहार और प्रतिभावान छात्र था, जो पढ़ाई-लिखाई में हमेशा अच्छे अंक प्राप्त करता था. उसकी असमय मौत से पूरे विद्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुख की घड़ी में सहनशक्ति दें.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की.

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हुई है. पुलिस ने अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डबलू कुमार

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >