बेगूसराय: सिमरिया से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, एक महिला समेत दो की मौत, 10 लोग घायल

बेगूसराय के गढ़हरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो यात्रियों की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए. सिमरिया गंगा घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा भिड़ा.

Begusarai Road Accident : बरौनी के गढ़हरा थाना क्षेत्र के जीरोमाइल ठकुरीचक-पीपराडीह मुख्य सड़क पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.

खड़े ट्रक से टकराया अनियंत्रित ऑटो

पुलिस के अनुसार सिमरिया गंगा घाट से स्नान कर श्रद्धालु ऑटो से बरौनी जंक्शन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. इसी दौरान जीरोमाइल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

दो यात्रियों की मौके पर मौत

हादसे में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी साह के लगभग 45 वर्षीय पुत्र ललित साह तथा बेनीपट्टी के बसुआरा निवासी राज कुमार साह की लगभग 45 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो गई. हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं राजवाड़ा गुमटी के पास से एक ट्रक को चालक सहित हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बेगूसराय में 26 जुलाई को 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली, यहां देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट, जानें कब आएगी लाइट?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >