दिल्ली से युवक का शव गांव में पहुंचते ही पसरा मातम

दिल्ली में मजदूरी करने गए बछवाड़ा के एक मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया.

बछवाड़ा. दिल्ली में मजदूरी करने गए बछवाड़ा के एक मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया. मृतक मजदुर दादूपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी स्व दीपू राय का 32 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में की गयी. मृतक शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मकर संक्रांति से ठीक पहले दिल्ली गया था. वह दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर में रहकर मकान तोड़ने का मजदूरी का काम करता था. परिजनों ने बताया कि बीते रविवार 25 जनवरी को विवेक नगर में एक पुराने मकान को तोड़ने के दौरान अचानक दीवार का एक बड़ा हिस्सा अमरजीत के उपर गिर गया. मलबे में दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था. उसकी मौत ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है. उसके पीछे दो छोटी बेटियां और एक बेटा है. सबसे हृदयविदारक बात यह है कि मृतक की चौथी संतान अभी दुनिया में आई भी नहीं है; उसकी पत्नी गर्भवती है. पिता की मौत की खबर से बेखबर मासूम बच्चों और बेसुध पत्नी को देख हर किसी की आंखें भर आईं. घटना की सूचना मिलते ही गांव में सांत्वना देने वालों का तांता लग गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश यादव और उप मुखिया रामबाबू राय सहित कई समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. जनप्रतिनिधियों ने इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >