प्रभु श्रीराम से जिसको दिक्कत होगी, उसे कोई बचा नहीं पायेगा : गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस को रामजी से नफरत है. राम भगवान के नाम से राहुल गांधी एंड कंपनी और विपक्ष को दिक्कत है.

बेगूसराय. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस को रामजी से नफरत है. राम भगवान के नाम से राहुल गांधी एंड कंपनी और विपक्ष को दिक्कत है. भारत में प्रभु श्रीराम से जिसको दिक्कत होगी, उसको कोई बचा नहीं पायेगा. पहले मनरेगा था कांग्रेस ने उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने का काम किया, लेकिन जब नरेंद्र मोदी आये तो उसमें पारदर्शी बनाया है और मजदूरों के खाते में पैसा जाने लगा. कांग्रेस ने 10 साल में केवल 2.13 लाख करोड़ रुपये पूरे देश में दिया था. पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में 8.54 लाख करोड़ रुपये दिया. यह मजदूरों के हित की बात है. उनके समय में 100 दिन से ऊपर काम होने पर राज्यों को आदेश लेना पड़ता था. अब मोदी ने राज्यों को अधिकार दे दिया है कि 100 दिन के बदले 125 दिन काम का नियम पूरे देश में लागू होगा और किसी से परमिशन लेने की जरूरत नहीं है. गिरिराज सिंह ने कहा कि मनरेगा में कई विसंगति थी, उन भी विसंगतियों को दूर करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है. यह रामजी राम भगवान के नाम पर मजदूरों को रोजगार देगा. पहले एटेंडेंस की कोई निगरानी नहीं थी, फर्जी एटेंडेंस बना दिया जाता था. अब उसको जिओ टैग करके पारदर्शी तरीके से रखा गया है. कुछ लोग कहते हैं कि मनरेगा में नाम बदल गया तो अब काम नहीं मिलेगा, लेकिन ऐसी बात नहीं है, मजदूर की हित में अभी जो योजना चल रही है उसी नाम से मार्च तक चलता रहेगा. उसके बाद नये सिरे से काम किया जायेगा. प्रेसवार्ता में बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, बेगूसराय प्रभारी नीरज कुमार बबलू, कृष्ण मोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सुमित सन्नी, शुभम कुमार एवं छोटे सिंह भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >