चेरियाबरियारपुर. शुक्रवार को थाना कांड संख्या 19/25 के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त मामले का नामजद आरोपी मंझौल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौल पंचायत तीन के पुवारी टोला निवासी स्व दिलीप सिंह के पुत्र चिंटू सिंह उर्फ रमन सिंह एवं दूसरा उक्त मामले का अप्राथमिक अभियुक्त थाना क्षेत्र के मेहदा शाहपुर निवासी शशिकांत झा के पुत्र गणेश झा के घर उक्त इश्तेहार चिपकाया गया है. सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस ने दोनों के घर पर ढोल बजाकर लोगों को जानकारी दी. इसके बाद इश्तिहार चिपकाया गया.
एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल
विदित हो कि फरवरी माह में चेरिया बरियारपुर प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख के पर लाए गए अविश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दिन चेरिया बरियापुर के पंसस अर्जुन चौधरी के घर गोलीकांड मामले में दर्ज कराए गए एफआईआर पर कार्रवाई हो रही है. इस मामले में चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस ने कांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में अभी मुख्य आरोपी समेत अन्य सभी नामजद आरोपी फरार हैं. हालांकि पुलिस दबिश के कारण सभी आरोपी क्षेत्र से बाहर बताए जा रहे हैं. अब पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. क्षेत्र के अमन पसंद लोग पुलिस की इस कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं. बताते चलें कि ढोल और नारे बजाकर उक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बलों की अगुआई इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा करते दिखे. मौके पर चेरिया बरियारपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, मंझौल थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
