लेन-देन को लेकर युवक का अपहरण, पुलिस दबिश में छोड़कर भागे अपहरणकर्ता

थाना क्षेत्र में लेन-देन को लेकर अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर लिया. बाद में पुलिस दबिश के कारण अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ दिया.

मटिहानी. थाना क्षेत्र में लेन-देन को लेकर अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर लिया. बाद में पुलिस दबिश के कारण अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ दिया. इस संबंध में मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी निवासी पंकज पासवान के पुत्र दीपक कुमार ने मटिहानी थाना अपहरण का मामला का प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताते चलें कि दीपक कुमार का अपहरण संकल्प लाइब्रेरी महाजी रामदीरी से बाहर निकालने पर भावनादपुर के अंकित कुमार और मोहित कुमार सहित अन्य लोगों ने जबरन लाल रंग के अपाची बाइक पर बैठाकर दियारा ले गया. वहां से मेरे पिता जो गुजरात में रहते है. उनके मोबाइल पर फ़ोन करके फिरौती का रकम मांगा गया. इसकी शिकायत मटिहानी की पुलिस से की गई पुलिस ने जब दविश बनाना प्रारम्भ किया तो अपह्वत युवक दीपक कुमार अपहरणकर्ता छोड़ कर भाग गया. जिससे मटिहानी थाना की पुलिस लगभग 11 बजे रात्रि में बरामद किया. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर उक्त घटना घटित हुई है. इस बाबत मटिहानी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि युवक का अपहरण फिरौती के लिए किया गया या. किसी अन्य कारणों से किया ये अनुसंधान होने के बाद पता चलेगा. इन सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है. साथ ही अपह्वत युवक को भी बरामद कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >