दो पक्षों के बीच मारपीट में युवक जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के नूरजमापुर पंचायत अंतर्गत अंबेडकर नगर में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना में एक युवक के घायल होने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है.

बलिया. थाना क्षेत्र के नूरजमापुर पंचायत अंतर्गत अंबेडकर नगर में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना में एक युवक के घायल होने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है. इस संबंध में जिला पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि शनिवार की रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान अंबेडकर नगर निवासी राजाराम पासवान का पुत्र सोनू कुमार बताया गया है. घायल का इलाज बलिया पीएचसी में कर बेहतर इलाज के लिये चिकित्सक के द्वारा बेगूसराय रेफर किया गया जहां वह इलाजरत है.

बलिया थाना क्षेत्र की नूरजमापुर पंचायत के आंबेडकर नगर में हुई घटना

घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा आपसी विवाद को लेकर सोनू कुमार को उसके घर से बाहर बुलाकर मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ ही फायरिंग करते हुये फरार हो गया. परिजनों के द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को उठाकर इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल में बेगूसराय पुलिस टीम पहुंचकर घायल से पूछताछ के साथ उसकी स्थिति के बारे में चिकित्सा पदाधिकारी से भी जानकारी ली. जिसमें बताया गया कि जख्मी व्यक्ति खतरे से बाहर है. जिसका इलाज किया जा रहा है. उसे गोली नहीं लगने की बात बतायह गयी. उक्त घटना को लेकर एसपी ने बलिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटना की सभी पहलुओं पर छानबीन कर इस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >