नशे में धुत युवक को स्कॉर्पियो के साथ किया गया गिरफ्तार

पुलिस नशे में धुत अस्पताल संचालक को स्कॉर्पियो समेत गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया.

गढ़पुरा. पुलिस नशे में धुत अस्पताल संचालक को स्कॉर्पियो समेत गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया. गढ़पुरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक बखरी थाना क्षेत्र के मधुआ निवासी निलेश कुमार है. उन्होंने बताया कि नीलेश गढ़पुरा हरिगिरिधाम के निकट एक प्राइवेट अस्पताल का संचालन करता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार देर रात नशे में धुत नीलेश अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो चलाते हुए गढ़पुरा चौक से बाजार की तरफ जा रहा था. उन्होंने बताया कि नशे में रहने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर कई जगह ठोकर मार दिया. इसमें एक इ- रिक्शा क्षतिग्रस्त हुआ एवं अन्य लोग घायल हुए. उसने बताया कि इसी मामले में स्थानीय लोगों ने युवक को घेर लिया. जानकारी पाकर गढ़पुरा पुलिस पहुंची एवं स्कॉर्पियो के साथ निलेश को थाना ले आई. मेडिकल जांचोंपरांत शुक्रवार को निलेश को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया जबकि स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में किसी के द्वारा कोई लिखित शिकायत नही की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >