बाइक व ऑटो की टक्कर में एलएनटी कंपनी के मजदूर की मौत

बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर फुलकारी चौक के पास शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे उस समय अफरातफरी मच गयी जब घने कोहरे में बाइक व ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार मो बलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

वीरपुर. बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर फुलकारी चौक के पास शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे उस समय अफरातफरी मच गयी जब घने कोहरे में बाइक व ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार मो बलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. देखते ही देखते लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा. मृतक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी मो रजी अहमद के करीब 43 वर्षीय मो.बेलाल के रूप में की गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक एवं ऑटो की इतनी तेज टक्कर थी कि बाइक सवार के सिर व कलेजे में काफी चोट लगी थी और उसके शरीर से काफी रक्त का स्त्राव हो चुका था. घटना की सूचना पाकर थाने के डायल 112 की टीम तुरंत वहां पहुंची और उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया, जहां स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल लाया गया और यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्रा पंचायत के सौरौंजा गांव स्थित अपने ससुराल आया था और सुबह में बाइक से मजदूरी करने के लिए बरौनी रिफाइनरी के एलएनटी कंपनी जा रहा था.तभी फुलकारी चौक के पास पहुंचेते ही हादसे का शिकार हो गया. बताया गया कि वह एलएनटी कंपनी में वाटरबेट के पोस्ट पर कार्यरत था. इधर घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद उसकी पत्नी,बुजुर्ग माता-पिता व छोटे छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक व गन्ना मंत्री संजय पासवान व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो.अहसन तुरंत सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बताया कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं. साथ ही, हादसे को लेकर उचित मुआवजा दिलाने के लिए राज्य सरकार व एलएनटी कंपनी के अधिकारियों से बात करेंगे. मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो अहसन ने बताया कि ड्यूटी जाने के दौरान वह हादसे का शिकार हुआ है. इसलिए एलएनटी कंपनी व राज्य सरकार से 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.

बखरी के मलकुआ में इ-रिक्शा पलटने से महिला सवारी की मौत

बखरी. बखरी-खगड़िया पथ पर मलकुआ गांव के समीप शुक्रवार की सुबह इ-रिक्शा पलटने से उसमें सवार एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. महिला खगड़िया जिला के गंगौर थाना स्थित बेला सिमरी गांव निवासी स्वर्गीय महेश महतो की 54 वर्षीय पत्नी बेचन देवी बतायी जाती है. इस बाबत घटना की पुष्टि करते हुए परिहारा थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया है. इधर ग्रामीणों ने बताया महिला इ- रिक्शा पर बैठकर बगरस की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सुबह में घने कोहरे के कारण विपरित दिशा से आ रही एक चार चक्का वाहन से चकमा खाकर इ-रिक्शा चालक ने अपना संतुलन खो दिया और रिक्शा सड़क किनारे पलट गयी. जिससे उसमें सवार महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि रिक्शा में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आयी है. किन्तु सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मौके पर पहुंची परिहारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >