साहेबपुरकमाल में बाइक की ठोकर से महिला की गयी जान

थाना क्षेत्र के एनएच-33बी सड़क पर रघुनाथपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गई.

साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के एनएच-33बी सड़क पर रघुनाथपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गई. जिसकी पहचान रघुनाथपुर निवासी किरणदेव राय की 35 वर्षीय पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक और बाइक सवार को कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि बबिता देवी सड़क पर एक दुकान के पास खड़ी थी तभी तेज गति से सड़क पर गुजर रहे बाइक की ठोकर लगने से वह जमीन पर गिर कर जख्मी हो गई. जबकि बाइक सवार भी सड़क किनारे पलट गया. घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गया.घटना स्थल पर जुटे लोगों ने घायल महिला को उठाकर पीएचसी ले गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक स्थिति में बेगूसराय रेफर कर दिया गया.बेगूसराय पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया.ग्रामीणों के अनुसार मृतका को तीन ��ोटे-छोटे बच्चे हैं जिसे देख लोगों की आंखे भी नम हो रही है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >