प्रेमी से बात करने से रोकने पर इकलौते पुत्र को जहर खिलाकर की हत्या, मां ने भी खाया जहर

सोशल मीडिया से दोस्त बने युवक से बात करने से मना करने पर एक महिला ने अपनी इकलौते बेटे को जहर देकर मार डाला. इसके बाद खुद भी जहर खा लिया और अस्पताल में जिंदगी व मौत जूझ रही है.

बेगूसराय. सोशल मीडिया से दोस्त बने युवक से बात करने से मना करने पर एक महिला ने अपनी इकलौते बेटे को जहर देकर मार डाला. इसके बाद खुद भी जहर खा लिया और अस्पताल में जिंदगी व मौत जूझ रही है. घटना लाखो थाना क्षेत्र के सूजा शांतिनगर की है. मृतक गोरेलाल साह के पुत्र देवराज की (उम्र 3 वर्ष) है. घटना के संबंध मृतक की मां आशा देवी का कहना है कि उसकी शादी जून 2021 में सूजा शांतिनगर के रहने वाले शंकर साह के पुत्र गोरेलाल साह के साथ हुई थी. घर में सभी लोग मिलकर रह रहे थे. कुछ दिन बाद उसके परिवार की एक लड़की उसके मोबाइल से अपने दोस्त से बात करना शुरू किया था. परिवार के लोगों को जब पता चला, तो लड़की के साथ मारपीट की गयी. इसके बाद उस लड़की की शादी कर दी गयी. फिर कुछ दिन मैं भी उस लड़के से बात करने लगी. जब परिवारवालों को पता चल गया, तो मैंने बात करना छोड़ दिया. मैं सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती हूं, जिसमें मेरी दोस्ती बलिया के रहने वाले राजाराम कुमार से हो गयी. हमदोनों में खूब बातें होने लगीं और एक-दूसरे को प्यार करने लगे. मेरे पति परदेस में मजदूरी करते हैं. लड़का से बात करने की जानकारी होने पर पति ने मेरे साथ मारपीट की. तीन महीने पहले पति मारपीट कर मेरा एंड्रॉयड मोबाइल छीन लिया और वह परदेस चले गये. इसके बाद मैं छोटे वाले मोबाइल से प्रेमी राजाराम से बात करती थी. राजाराम को मैंने कहा था कि बड़ा वाला मोबाइल खरीद कर दो, पर उसने नहीं दिया. मंगलवार को हम अपने प्रेमी राजाराम से बात कर रहे थे, तो इसी दौरान परिवार के लोगों ने मेरे साथ मारपीट की. पति को फोन करके कहा, तो उसने भी कहा जो मन है करो. पति साथ नहीं रहते हैं और घर के लोग भी हमको सही से रहने नहीं दे रहे, तो हमने खुद भी मरने का फैसला और अपने बेटे को भी मारने का निश्चय किया. घर में चूहा मारने की दवा थी, तो मैंने अपने बेटे देवराज को खिला दिया, इसके बाद खुद भी खा लिया. इसके बाद कैसे अस्पताल पहुंचे, पता नहीं. फिलहाल पुलिस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाये जाने पर दोनों का इलाज शुरू किया गया, जहां देर रात इलाज देवराज की मौत हो गयी, जबकि आशा का इलाज चल रहा है. इस संबंध में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका से बात करने या किस मामले को लेकर घटना हुई है. महिला के पति ने मोबाइल ले लिया. किसी लड़के से बात करने से रोकने पर घटना की बात सामने आयी है. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. देवराज की मौत हो गयी, आशा देवी का इलाज चल रहा है. मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >