सड़क पार करने के दौरान हाइवा ने बुलेट में मारी टक्कर, फाइनेंसकर्मी की मौत

नगर थाना क्षेत्र अलका सिनेमा हॉल के समीप में शुक्रवार की देर रात एनएच-31फोरलेन पर सड़क हादसे में एक निजी फाइनेंसकर्मी की मौत हो गयी.

बेगूसराय. नगर थाना क्षेत्र अलका सिनेमा हॉल के समीप में शुक्रवार की देर रात एनएच-31फोरलेन पर सड़क हादसे में एक निजी फाइनेंसकर्मी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी लवहरचक निवासी पप्पू सिंह के पुत्र शुभम कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप कर मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर रात करीब 11बजे शुभम बुलेट बाइक से हर-हर महादेव चौक की ओर से विपरीत दिशा में अलका सिनेमा हॉल के समीप पहुंचा. वहां सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान जीरोमाइल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा उसे ठोकर मारते हुए भाग गयी, जिसमें शुभम निर्माणाधीन फ्लाइओवर के नीचे डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में चोट लग गयी. घटना के बाद गश्त कर रही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा घायल शुभम को उठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में उमड़ पड़ी. शुभम एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था. वह रोज की तरह रात में बाइक से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ है. शुभम अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था. मिलनसार स्वभाव के युवक शुभम की मौत गांव में शोक का माहौल है. फिलहाल पुलिस लाश परिजनों को सौंपकर ठोकर मारने वाले हाइवा की पहचान में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >