साढ़े सात ग्राम स्मैक, 14 सौ रुपये व मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

तेघड़ा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शातिर धंधेबाज को स्मैक जैसा नशीला पदार्थ, एक मोबाइल एवं नकद रुपये के साथ गिरफ्तार किया है.

तेघड़ा. तेघड़ा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शातिर धंधेबाज को स्मैक जैसा नशीला पदार्थ, एक मोबाइल एवं नकद रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. हालांकि इस मामले में तीन धंधेबाज फरार बताये जा रहे हैं. सभी चार शातिर स्मैक धंधेबाज के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के दनियालपुर वार्ड 04 में स्मैक जैसा मादक नशीला पदार्थ का खरीद बिक्री कर रहा है. उक्त सूचना को एसडीओ तेघड़ा को अग्रसारित करते हुए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सूचित स्थल पर पहुंचकर उक्त तस्कर को गिरफ्तार किया. इस दौरान तस्कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस पदाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह की तत्परता एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से आरोपी नप तेघड़ा दनियालपुर वार्ड 04 निवासी स्व रामउदगार राय के लगभग 52 वर्षीय शिव कुमार राय को लगभग 07. 85 ग्राम कुल 21 पुड़िया स्मैक, एक मोबाइल एवं नकद 14 सौ रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त अवैध कारोबार में शामिल गिरफ्तार आरोपी का लगभग 26 वर्षीय पुत्र काजू सिंह उर्फ अमन कुमार एवं उसका भाई लगभग 20 वर्षीय कारी सिंह एवं भगवानपुर थानाक्षेत्र मोख्तियारपुर एवं वर्तमान दनियालपुर से अशोक सिंह का लगभग 45 वर्षिय संजीव सिंह उर्फ मंगला को तेघड़ा पुलिस को तलाश है. उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ तीनों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के दोनों पुत्र एवं एक साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. तेघड़ा पुलिस का मानना है कि ये सभी आरोपी सुखा नशा( चरश, अफीम, गांजा एवं कोटा जैसा मादक पदार्थ) खरीद बिक्री के सरगना हैं और इनकी गिरफ्तारी तेघड़ा पुलिस के लिए प्राथमिक उदेश्य है. वहीं तेघड़ा थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इतना शातिर था की पूरी तलाशी लेने के बाद साढ़े सात ग्राम से अधिक और लगभग आठ ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया जा सका. स्थानीय लोगों में आरोपियों की दबंगता का दहशत है. वहीं गिरफ्तार आरोपी ने स्मैक खरीद फरोख्त धंधा में शामिल होने की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि एक बहुत मामूली छोटा पुड़िया दो सौ रूपया में बेचता है. और ग्राहक को मोबाईल के माध्यम से फोनकर बुलाता है. इस संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष अमीत कुमार ने बताया कि स्मैक बहुत की खतरनाक नशा है. इसकी रोकथाम के लिए एसपी बेगूसराय मनीष, एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं डीएसपी तेघड़ा कृष्ण कुमार के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने सुखा नशा की रोकथाम के लिए क्षेत्र के अभिभावक से इस मामले में पहल कर स्थानीय पुलिस को मदद करने का अपील की है. जानकारों के मुताबिक सूखा नशा के पूरे बिहार के लगभग युवा वर्ग शिकार हो रहे हैं. राज्य सरकार इस दिशा ठोस पहल करें अन्यथा परिणाम बेहद चौकाने वाला होगा. जानकारों के अनुसार शराबबंदी कानून के बाद बिहार के सभी जिलों में खतरनाक सुखा नशा तेजी से पांव पसार रहा है. जो युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है.

लगातार कार्रवाई के बाद भी बाज नहीं आ रहे शातिर धंधेबाज

एसपी बेगूसराय के मनीष, एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं डीएसपी तेघड़ा कृष्ण कुमार के निर्देश पर तेघड़ा अनुमंडल के विभिन्न थानाक्षेत्र में सूखा नशा की रोकथाम और इस कारोबार में संलिप्त धंधेबाज की गिरफ्तार के लिए कार्रवाई की जा रही है. जिसके तहत शुक्रवार 09 जनवरी को साढ़े सात ग्राम से अधिक स्मैक जैसा नशीला पदार्थ के साथ एक को किया गिरफ्तार एवं तीन नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेघड़ा पुलिस कर रही है छापेमारी. वहीं 30 दिसंबर को तेघड़ा थाना पुलिस ने नौ ग्राम से अधिक स्मैक के साथ एक धंधेबाज, 29 दिसंबर की देर रात फुलवड़िया थाना पुलिस ने पप्पु राय के बगीचा से साढ़े नौ ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर, फुलवड़िया थाना पुलिस ने दीनदयाल रोड काली स्थान के पास से स्मैक सहित एक धंधेबाज, फुलवड़िया थाना पुलिस ने कोल बोर्ड रोड काॅलेज रोड स्थित शिवा होटल से कोटा नामक द्रव्य मादक पदार्थ सहित दो तस्कर एवं गढ़हरा थाना पुलिस ने राजवाड़ा गुमती 61 स्पेशल के पास से बीस लाख से अधिक मूल्य का स्मैक के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. लेकिन लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद सूखा नशा कारोबार का मुख्य सरगाना अभी तक पुलिस गिरफ्त से फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >