लोकतंत्र व संविधान को मिटाने की हो रही साजिश : पूर्व सांसद

कम्युनिस्ट आंदोलन का गौरवशाली इतिहास रहा है. कम्युनिस्टों का संघर्ष समतामूलक समाज बनाने के लिये है.

तेघड़ा. कम्युनिस्ट आंदोलन का गौरवशाली इतिहास रहा है. कम्युनिस्टों का संघर्ष समतामूलक समाज बनाने के लिये है. उक्त बातें रविवार को ओमर उच्च विद्यालय तेघड़ा में पूर्व सांसद सह कम्युनिस्ट नेता स्व सूर्यनारायण सिंह की 105 वीं जयंती पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं अनुग्रह नारायण शोध संस्थान पटना के प्रो डीएम दिवाकर ने कही. उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट आंदोलन हमेशा गरीबी, बेरोजगारी, समानता और न्याय की बात करता है. प्रो दिवाकर ने कहा कि वर्त्तमान केन्द्र और बिहार की सरकार जनता के साथ वादा खिलाफी कर रही है. संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर चौतरफा हमले हो रहे हैं. लोकतंत्र को मिटाने की साजिश हो रही है.

तेघड़ा ओमर उच्च विद्यालय में सूर्यनारायण सिंह की मनायी गयी जयंती

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह भाकपा के वरिष्ठ नेता शतुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्त्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कॉमरेड सूर्यनारायण सिंह के आदर्शों और विचारों की प्रासंगिकता काफी बढ़ गई है. आज कम्युनिस्टों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थिति है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सत्ता में बैठी फिरकापरस्त ताकतों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. सभा की अध्यक्षता अंचलमंत्री परमानंद सिंह ने की. संचालन मणिभूषण सिंह ने किया. सभा को भाकपा नेता दिनेश सिंह, जुलुम सिंह, अधिवक्ता गणेश सिंह, अशोक प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता दीपक सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया. वहीं उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद स्व सूर्यनारायण सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >