बेगूसराय में अखबार हॉकर की गोली मार कर हत्या

बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के आरा मिल के निकट आज सुबह अपराधियों ने एक अखबार हॉकर की गोली मारकर हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नावकोठी थाना क्षेत्र निवासी सिकंदर सिंह सुबह साइकिल से अखबार बांटने के लिये जा रहे थे उसी वक्त आरा मिल के निकट पहले […]

बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के आरा मिल के निकट आज सुबह अपराधियों ने एक अखबार हॉकर की गोली मारकर हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नावकोठी थाना क्षेत्र निवासी सिकंदर सिंह सुबह साइकिल से अखबार बांटने के लिये जा रहे थे उसी वक्त आरा मिल के निकट पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनको गोली मार दी.

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उसके शरीर पर छह गोलियां मारी जिसके बाद उनकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हत्या किन कारणों से की गई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.

खबर है कि वे लगभग दस वर्षों से अखबार बांटने का काम करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >