बजरंग दल ने जाकिर नाईक का पुतला फूंका

बेगूसराय : ढाका हमले में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक नाम उछलने के बाद जिले के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जाकिर नाईक का पुतला फूंका. जानकारी के मुताबिक ढाका बम बलास्ट के आरोपियों ने जाकिर नाइक से प्रभावित होने की बात कही थी. पकड़े गये दो आरोपियों ने जाकिर नाईक से प्रेरणा लेने की बात […]

बेगूसराय : ढाका हमले में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक नाम उछलने के बाद जिले के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जाकिर नाईक का पुतला फूंका. जानकारी के मुताबिक ढाका बम बलास्ट के आरोपियों ने जाकिर नाइक से प्रभावित होने की बात कही थी. पकड़े गये दो आरोपियों ने जाकिर नाईक से प्रेरणा लेने की बात कही थी. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाकिर नाईक का पुतला फूंका और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेसन के मुर्दाबाद के नारे लगाये.

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सरकार से ऐसे संगठनों और उसके कर्ताधर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की. बताया जा रहा है कि जाकिर नाईक पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं. कई देशों में जाकिर नाईक पर बैन लगा हुआ है. जाकिर नाईक पर दूसरे धर्मों के खिलाफ बोलने का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >