बेगूसराय: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 बच्चों को किया गया सम्मानित

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल प्रखंड में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 'भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025' का प्रखंड स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ कुरहा के प्रांगण में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज (हरिद्वार) के मार्गदर्शन में आयोजित 'भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025' का प्रखंड स्तरीय पारितोषिक वितरण सह शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक अनुरागी चौरसिया ने की.

प्रखंड के 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

वर्ष 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सादपुर के छात्र विकेस कुमार महतो, रसलपुर की खुशी कुमारी ठाकुर, सनहा पूर्वी के अंकित कुमार, सनहा पश्चिम के प्रशांत प्रांजल, सनहा पुराना के राजीव कुमार सनहा, सनहा की नेहा कुमारी और बखड्डा के हार्दिक पटेल सहित कुल 24 चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए आयोजित होती है परीक्षा

समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड संयोजक अमीरचंद पटेल ने बताया कि युवाओं में नैतिक मूल्यों के विकास और भारतीय संस्कृति की समृद्ध जानकारी देने के उद्देश्य से गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है. वर्ष 2025 में प्रखंड क्षेत्र के 5 परीक्षा केंद्रों पर 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शांतिकुंज हरिद्वार में किया गया.

राष्ट्रगान के साथ समारोह का हुआ समापन

कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार ट्रस्ट कुरहा के मुख्य ट्रस्टी रामप्रताप साह, प्रखंड संयोजक अमरजीत कुमार तांती सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भारतीय संस्कृति और उसके महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर सुभाष चंद्र नागमणि, गोपेश कुमार, आलोक कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >