शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बेगूसराय : सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. गांव से लेकर शहर तक शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ देखी गयी. अहले सुबह से शिवभक्त गंगाजल व बेलपत्र के साथ पुष्प भगवान शिव को अर्पित करते हुए सुख,समृद्धि की कामना की. शहर के कालीस्थान स्थित शिवमंदिर,कर्पूरी स्थान […]

बेगूसराय : सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. गांव से लेकर शहर तक शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ देखी गयी. अहले सुबह से शिवभक्त गंगाजल व बेलपत्र के साथ पुष्प भगवान शिव को अर्पित करते हुए सुख,समृद्धि की कामना की. शहर के कालीस्थान स्थित शिवमंदिर,कर्पूरी स्थान स्थित शिवमंदिर में भारी भीड़ देखी गयी. कतारबद्ध होकर शिवभक्तों ने भगवान शिव की अराधना की.

वहीं शहर के लोहियानगर, पनहांस, बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप,कपसिया, पावर हाउस रोड, चट्टी रोड, रतनपुर,हेमरा,एघु,बाघा आदि शिव मंदिरों में जलार्पण के लिए भारी भीड़ देखी गयी. सोमवारी को लेकर शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया, जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है. रात्रि में भगवान शिव का शृंगार की व्यवस्था की गयी. इसके लिए बाहर से कारीगर को बुलाया गया है.
वहीं सोमवारी को लेकर शहर के कई मंदिरों में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया. जहां देर रात्रि तक शिवभक्त भजन संध्या का लुत्फ उठायेंगे. सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर कई प्रमुख मंदिरों में भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया व ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >