बेगूसराय : कटिहार-बरौनी पैसेंजर ट्रेन से 10 बच्चे बरामद

बेगूसराय : मानव व्यापार निरोध इकाई की टीम ने गुप्त सूचना पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात 63301 कटिहार-बरौनी पैसेंजर ट्रेन से मानव तस्करी के लिए ले जा रहे 10 नाबालिग बच्चों को ट्रेन से सकुशल बरामद किया. सभी बच्चे कटिहार जिले के खेरिया कोढ़ा के रहने वाले थे. कटिहार से बच्चों को […]

बेगूसराय : मानव व्यापार निरोध इकाई की टीम ने गुप्त सूचना पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात 63301 कटिहार-बरौनी पैसेंजर ट्रेन से मानव तस्करी के लिए ले जा रहे 10 नाबालिग बच्चों को ट्रेन से सकुशल बरामद किया. सभी बच्चे कटिहार जिले के खेरिया कोढ़ा के रहने वाले थे. कटिहार से बच्चों को तस्करों के द्वारा बिहार से बाहर ले जाया जा रहा था.

मानव व्यापार निरोध इकाई के जिला समन्वयक राम सुमरण झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कटिहार पैसेंजर ट्रेन से 10 बच्चों को बिहार से दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद टीम ने पहले तो एएसपी अभियान अमृतेश को इसकी सूचना दी. इसके साथ जीआरपी एवं आरपीएफ को सूचना दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >