महिला ने अपने ही गांव के अधेड़ पर लगाया छेड़खानी का लगाया

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की एक महिला ने अपने ही ग्रामीण रामसागर दास पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. पीड़िता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी की अहले सुबहवह खेत में काम कर रही […]

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की एक महिला ने अपने ही ग्रामीण रामसागर दास पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. पीड़िता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी की अहले सुबहवह खेत में काम कर रही थी. तभी रामसागर दास ने पीछे से आकर उसका हाथ पकड़ लिया और फिर जबर्दस्ती करने लगा. इसके बाद मैं किसी तरह वहां से अपनी इज्जत बचा कर मौके से भाग निकली.

इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में आरोपी रामसागर को पूछताछ के लिए थाना पर बैठा लिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है. जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा.वहीं इस मामले में आरोपी रामसागर दास ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को निराधार व मनगढंत बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >