बेगूसराय सुधार गृह : चोरी की बात नहीं कबूली तो निर्वस्त्र कर पिटा, डर से टूटे शीशे को निगल गयी बालिका

बेगूसराय : मुजफ्फरपुर, पटना आसरा गृह के बाद अब बेगूसराय में रविवार की शाम सनसनीखेज घटना घटी. शहर के रतनपुर स्थित बालिका सुधार गृह में रहने वाली एक 12 वर्षीया बालिका ने सुधार गृह के कर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच […]

बेगूसराय : मुजफ्फरपुर, पटना आसरा गृह के बाद अब बेगूसराय में रविवार की शाम सनसनीखेज घटना घटी. शहर के रतनपुर स्थित बालिका सुधार गृह में रहने वाली एक 12 वर्षीया बालिका ने सुधार गृह के कर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि बालिका आत्महत्या करने के लिए टूटे शीशे का कांच निगल गयी. आनन-फानन में महिला सुधार गृह के कर्मियों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता असम की रहने वाली निर्मली दास बतायी जा रही है. बालिका सुधार गृह की प्रभारी डॉ अनुजा कुमारी ने बताया कि निर्मली ने कांच का टुकड़ा निगलने की बात बतायी है. उसका इलाज चल रहा है. वहीं निर्मली ने सुपरिटेंडेंट के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सुधार गृह की लड़कियों को काफी प्रताड़ित करती हैं.
सुधार गृह में रहने वाली लड़कियों के साथ मारपीट की जाती है. उन्हें खाना बहुत कम दिया जाता है इसलिए वह अब सुधार गृह में रहना नहीं चाहती है. पीड़िता ने बताया कि रविवार को उसके ही वार्ड की एक लड़की का किसी ने शैंपू चुरा लिया था. इस पर वार्डन ने निर्मली पर ही चोरी का आरोप लगाते हुए उसे काफी धमकाया.
उसने बताया कि चोरी की बात नहीं कबूल करने पर उसे निर्वस्त्र कर पिटाई करने की धमकी दी गयी. इसी डर से उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया. इस बाबत सदर एसडीपीओ सह एएसपी मिथिलेश कुमार ने कहा कि फिलहाल महिला कल्याण विभाग के लोगों को जांच के लिए भेजा गया है. जांच के दौरान दोषी पाये जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >